भगवान श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वालों का वहिष्कार करने की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अपील का असर दिखने लगा है। राम भक्त चढावा चोरों का वहिष्कार करना शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरूआत अयोध्या से ही हुई है। अयोध्या बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों का न सिर्फ बहिष्कार किया है, बल्कि चढ़ावा चोरों का केस भी नहीं लड़ने का फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या बार एसोसिएशन के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों का बहिष्कार किया। मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार बेशर्मी से राम मंदिर के चंदा चोरों के साथ खड़ी है। कई चंदा चोर तो सरकार का हिस्सा हैं। सरकार उन्हें बचाने में लगी है। अब पूरे देश को चंदा चोरों और उनके सहयोगियों का सामाजिक बहिष्कार करना होगा। उल्लेखनीय है कि राम मंदिर से चढ़ावा चोरी से आहत अरविंद केजरीवाल बीते शुक्रवार को अयोध्या गए थे और भगवान श्रीराम के दर्शन कर चढ़ावा चोरी करने वाले पापियों को दंड देने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में प्रेसवार्ता कर देशवासियों से चंदा चोरों का वहिष्कार करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि था कि ये लोग चंढ़ाचा चोरों का कुछ नहीं करेंगे, क्योंकि ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए हैं। अगर प्रधानमंत्री जी चंपत राय के सामने इतने बेबस हैं, तो सोचा जा सकता है कि कौन कहां कितना मिला हुआ है। लेकिन मेरी समाज से विनती कि कानून अपना काम करे या ना करे, हम सब मिलकर कानून से काम कराएंगे। भगवान राम भी इन लोगों को दंड देंगे। अब यह पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है कि जितने भी चंदा चोर, उनके सहयोगी या समर्थक हैं, उन सबका सामाजिक बहिष्कार करना शुरू कर दीजिए, नहीं तो आप भी पाप के भागीदार बनेंगे। अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि जो राम के नहीं हुए, जिन्होंने भगवान राम को लूट लिया, वे आपके क्या होंगे? जिन्होंने राम को नहीं छोड़ा, वे राष्ट्र को क्या छोड़ेंगे? मैं पूरे देश से अपील करना चाहता हूं कि यह धर्म युद्ध है, इसके लिए सब लोगों को उठना और खड़ा होना पड़ेगा। सब लोगों को इस धर्म युद्ध की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
Related Posts
राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत:अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट; राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म
देश के 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार से गर्मी से राहत मिलने वाली है।…
CM मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले:बोले-हमने ₹170 करोड़ मांगे, केंद्र ₹400 करोड़ देने को तैयार; दिलजीत के मुद्दे पर कहा यह ठीक नहीं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय…
बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत:उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान और मध्य प्रदेश में पारा 43°C के पार
बिहार में पटना समेत 7 जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई।…
