दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को अवैध कारोबार और मानसून तैयारियों को लेकर 2 अलग-अलग मोर्चों पर कार्रवाई की। एक ओर प्रवर्तन टीमों ने बिना लाइसेंस संचालित मीट दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। वहीं दूसरी ओर संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। सिविल लाइंस और नजफगढ़ जोन की प्रवर्तन टीमों ने उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के सहयोग से सराय पीपल थला और भड़ोला इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना वैध लाइसेंस संचालित 28 मीट दुकानों को सील कर दिया गया। प्रतिष्ठानों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, लाइसेंसिंग नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई। निगम ने स्पष्ट किया कि खाद्य कारोबार से जुड़े सभी प्रतिष्ठानों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने किशनगंज रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण किया इसी दौरान मानसून के मद्देनजर केशव पुरम जोन के अधिकारियों ने किशनगंज रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंप हाउस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और अधिकारियों को इसे पूरी क्षमता के साथ संचालित रखने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान अंडरब्रिज में जलभराव रोकना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है।
Related Posts
यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें:हिमाचल में ग्लेशियर टूटकर सड़क पर गिरा; राजस्थान-महाराष्ट्र में पारा 44°C पार
पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में गुरुवार को…
कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:सरकार ने कहा- यह दावा सही नहीं, रक्षा मंत्री का बयान गलत तरीके से दिखाया
ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 शहीद जवानों के नाम सार्वजनिक करने के बाद विवाद…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लापता 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, घर से 200 मीटर दूर मिला शव
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में लापता हुई 12 साल की बच्ची का शव रविवार को…
