कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस बैठक में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे। नई दिल्ली के इंदिरा भवन में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें ही वंदे मातरम पर कांग्रेस ने यह फैसला लिया। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वंदे मातरम और राष्ट्रगान कांग्रेस के लिए भावनात्मक मुद्दे हैं, जबकि भाजपा के लिए ये राजनीतिक मुद्दे हैं। 1950 में संविधान सभा ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया था। इसमें कुल 6 पैरा हैं। भाजपा का दावा- कांग्रेस मुख्यालय में रोका गया था वंदेमातरम 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम पर कांग्रेसी नेताओं के व्यवहार को लेकर विवाद हो रहा है। भाजपा का आरोप है कि गीत के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष ने गीत रुकवाने की कोशिश की थी। 2026 वंदे मातरम के अपमान पर कानून बना कांग्रेस की मीटिंग में पेपरलीक पर फोकस कांग्रेस की बैठक में वेणुगोपाल ने कहा- नेताओं के बीच राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक, छात्र आंदोलन और सरकार के आंदोलन से निपटने के तरीके पर चर्चा हुई। साथ ही CWC ने माना कि संसद का मानसून सत्र विपक्ष के लिए सफल रहा और केंद्र सरकार बैकफुट पर रही। छात्रों के लिए 800 शहरों में सभा करेगी कांग्रेस वेणुगोपाल ने कहा- राहुल गांधी छात्रों की मांगें उठाते रहेंगे। इसके तहत 800 शहरों में सभाएं की जाएंगी। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पार्टी के मुख्यमंत्रियों से विशेषज्ञों के साथ काम करने को कहा है। उनसे शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए रोडमैप तैयार कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-BJP-RSS मनुवादी सोच को बढ़ावा दे रही:खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण से संविधान का अपमान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने BJP-RSS पर मनुवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर कही। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट ने NTA से पूछा-पिछली गलती से क्या सीखा:कोई सबक नहीं लिया, ये दुखद; NEET पेपर लीक पर केंद्र-CBI से भी जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को…
दिल्ली में मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती:विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, बोले-राष्ट्रनिर्माताओं को उनका उचित स्थान दिलाना हमारी जिम्मेदारी
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें…
MP-राजस्थान में आज से फिर तेज बारिश:यूपी में 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर; हिमाचल में 27 दिन में 15 मौतें; 135 सड़कें बंद
बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बने डिप्रेशन सिस्टम से…
