सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को पूर्वी दिल्ली की जनता को 2 बड़ी परियोजनाओं का उपहार दिया। उन्होंने दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद, विधायक ओमप्रकाश शर्मा, विधायक रवि नेगी और बीवाईपीएल (BYPL) के अधिकारियों की उपस्थिति में गांधी नगर में रिमोट का बटन दबाकर ‘स्मार्ट पेड माउंटेड सब स्टेशन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस आधुनिक सब स्टेशन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ बिजली पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को भरोसेमंद (रिलायबल), सस्ती (अफोर्डेबल), स्मार्ट और पर्यावरण अनुकूल (ग्रीन) बिजली देना है। पावर सेक्टर में 1,427 करोड़ का भारी निवेश केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली में ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए दीर्घकालिक और दूरदर्शी योजना के तहत काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में केवल एक वर्ष के भीतर पावर सेक्टर में 1,427 करोड़ रुपए का कैप्स (Capital Expenditure) निवेश किया गया है। इस भारी निवेश का उद्देश्य न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करना है, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाली बिजली की मांग के लिए एक बेहद मजबूत और आधुनिक बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) तैयार करना भी है।
Related Posts
मोहाली में उतरने वाला है महाराष्ट्र वाला जहाज:बाजवा बोले-पहली सवारी होंगे भगवंत मान; 65-66 MLA भी छोड़ सकते हैं AAP
आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के BJP में शामिल होने पर कांग्रेस के…
PM की अपील से दिल्ली में नहीं लग रहा जाम:बरेली में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- मोदी की हर अपील पर देश की जनता ने साथ दिया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब-जब देश की जनता से कोई अपील की है, देश की…
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने NGT समेत सभी ट्रिब्यूनल के चीफ और सदस्यों का कार्यकाल 8 सितंबर तक बढ़ाया
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सभी ट्रिब्यूनल अध्यक्षों, प्रेसिडेंटों और सदस्यों का कार्यकाल 8 सितंबर…
