हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में दिल्ली के जैन परिवार ने डेढ़ किलो चांदी का छत्र चढ़ाया। दिल्ली के जैन परिवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यह चांदी का छत्र माता को समर्पित किया। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद राशि के साथ सोने-चांदी की वस्तुएं और अन्य भेंट भी अर्पित करते हैं। इस मेले में 13 से 21 अगस्त 2026 तक दानपात्रों से कुल 1 करोड़ 53 लाख 10 हजार 114 रुपए की आय हुई।सावन मास के मेलों के दौरान चिंतपूर्णी धाम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी भक्तों ने बड़ी मात्रा में दान किया। 20 अगस्त को सबसे अधिक 23 लाख 55 हजार 973 रुपए दान के रूप में प्राप्त हुए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं से प्राप्त दान राशि का उपयोग मंदिर की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और जनसेवा से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी अर्पित भारतीय मुद्रा के साथ-साथ बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी अर्पित की गई। इसमें 372 अमेरिकी डॉलर, 85 यूरो, 625 कनाडाई डॉलर, 30 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, 55 ब्रिटिश पाउंड और 0.5 कुवैती दिनार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 600 ओमानी बैसा, 21 मलेशियन रिंगिट, 100 दक्षिण अफ्रीकी रैंड, 1 कतरी रियाल, 75 यूएई दिरहम और 25 न्यूजीलैंड डॉलर भी प्राप्त हुए।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:हरिवंश का राज्यसभा उपसभापति निर्विरोध चुना जाना तय, विपक्ष की ओर से कोई नाम नहीं आया
हरिवंश के राज्यसभा के उपसभापति के तौर पर निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। न्यूज…
G7 में मोदी और ट्रम्प की मुलाकात थोड़ी देर में:मीटिंग में देर से पहुंचने पर ट्रम्प ने लीडर्स से कहा- आई एम द बॉस
फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें G7 समिट में पीएम नरेंद्री मोदी और अमेरिकी…
भास्कर अपडेट्स:IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में 5 लोगों समेत पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार; दंगों के बाद नाले में मिला था शव
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंकित शर्मा की हत्या और दंगे जैसे अन्य अपराधों के…
