मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। सोमवार को भी पूर्वी हिस्से के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित सतना में 1 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी है। य़ूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। रामघाट पर सोमवार रात सीढ़ियों तक पहुंच गया। कक्षा 8 तक के स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी कर दी गई है। बिहार के पटना, लखीसराय, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, अररिया और मुंगेर में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे रणाचट्टी के पास पहाड़ी से मलबा और पेड़ गिरने के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। एनएच विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मलबा और गिरे पेड़ों को हटाने में जुटी है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
पंजाब- सांसद संदीप पाठक की गिरफ्तारी पर रोक:हाईकोर्ट ने कहा- सोमवार तक कोई एक्शन न लें; राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री पर भी कार्रवाई रोकी
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा…
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड पर चेतावनी लेबल में देरी को लेकर FSSAI को फटकार लगाई; पूछा- लोगों की सेहत की चिंता नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पैकेज्ड फूड पर चेतावनी लेबल लगाने में देरी को लेकर…
हामिद अंसारी ने पूर्व पीएम नेहरू की बात दोहराई:बोले- भारत को असली खतरा कम्युनिज्म से नहीं, हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से था
पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का एक पुराना बयान दोहराते…
