दिल्ली सरकार के उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राज कुमार भाटिया के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र की औद्योगिक अवसंरचना, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और हरित क्षेत्र के विस्तार से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक में डीएसआईआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी, जहांगीरपुरी स्थित राजस्थान उद्योग नगर के प्रतिनिधि तथा वन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान उद्योग नगर लघु एवं मध्यम उद्यमों, वर्कशॉप, हल्के विनिर्माण और थोक व्यापार का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र है। बैठक में यहां अवसंरचना के विकास और रखरखाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वर्षा जल निकासी कार्यों की समीक्षा मंत्री ने राजस्थान उद्योग नगर में डीएसआईआईडीसी की ओर से कराए जा रहे सड़क और वर्षा जल निकासी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य टिकाऊ, दीर्घकालिक और स्वीकृत डिजाइन व तकनीकी मानकों के अनुरूप हों। सिरसा ने कहा कि इन परियोजनाओं पर जनता का पैसा खर्च हो रहा है, इसलिए गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उद्देश्य केवल काम पूरा करना नहीं, बल्कि ऐसी मजबूत अवसंरचना तैयार करना होना चाहिए, जो वर्षों तक टिकाऊ रहे और सुचारू रूप से काम करे। उन्होंने डिजाइन और कार्यान्वयन दोनों स्तरों पर उचित ऑडिट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला-रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाएं:केंद्र से कहा- अपने कानून में बदलाव करें, अभी 24 हफ्ते तक गर्भपात का नियम
सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल की रेप विक्टिम को 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में अबॉर्शन…
डीयू एडमिशन: मिरांडा हाउस के ओपन हाउस में उमड़ी भीड़:150 से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे, विशेषज्ञ बोले-सही मार्गदर्शन से ही बेहतर होगा दाखिले का फैसला
दिल्ली विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के सीएसएएस फेज-2 में प्रेफरेंस लिस्ट भरने की शुरुआत…
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं।…
