प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 155 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में करनाल के महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को गोवा से गिरफ्तार किया है। ईडी ने दीपक सिंगला को गिरफ्तारी के बाद ईडी की पंचकूला विशेष अदालत के सामने पेश किया। ईडी अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बैंक फ्रॉड की धाराओं के तहत मित्तल और उसी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोप है कि अशोक मित्तल कंपनी का प्रमुख डायरेक्टर था। उसकी कंपनी ने बैंकों से ₹21 करोड़ से लेकर 195 करोड़ रुपए तक का लेटर ऑफ क्रेडिट लिया हुआ था। आरोप है कि मित्तल और उसी कंपनी ने फर्जी इंपोर्ट बिलों के आधार पर बैंक की राशि को सिंगापुर स्थित अपनी दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया। ED के सवालों से भाग रहा था आरोपी आरोप है कि यह कंपनियां दीपक सिंगला के भाई रमन सिंगला की कथित सहयोगी कंपनियां थी। इसके चलते बैंक को 155 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। ईडी अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में जब दीपक सिंगला को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह नहीं आया। जिसके बाद ईडी की टीम ने उसे गोवा से गिरफ्तार कर लिया। अब जानिए घोटाला कैसे किया… 4 पांइट में समझिए क्या हुई कार्रवाई
Related Posts
15 तस्वीरों में दिल्ली बिल्डिंग हादसा:मलबा हटाया तो दबा मिला युवक, कितने लोग दबे, पता नहीं; कई गाड़ियां चकनाचूर; रेस्क्यू में आम लोग भी जुटे
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला हॉस्टल की बिल्डिंग रविवार दोपहर 1.30 बजे…
पीएम आवास मार्च की घोषणा पर भाजपा का हमला:हर्ष मल्होत्रा बोले- एथनॉल पर जनता को गुमराह कर रहे हैं आप और कांग्रेस
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…
CM रेखा गुप्ता बोलीं- केजरीवाल की पोल खोलने आई:हमने दिल्ली से भगाया तो पंजाब में शीशमहल-2 बनाया, पूरी बटालियन के साथ लूट रहे
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ढोंगी और मक्कार है। पहले दिल्ली…
