नई दिल्ली। साउथ ईस्ट जिले के एएटीएस स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपी गोविंदपुरी थाने का घोषित बदमाश है। आरोपी सोनू पर सेंधमारी और डकैती समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को देखकर की फायरिंग वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया टीम को सूचना मिली कि एक कुख्यात बदमाश मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास अवैध हथियार के साथ आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपी बाइक पर मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा। खुद को फंसता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद उस पर काबू पाया गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी पर डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह घोषित बदमाश है।
Related Posts
डॉ. मुखर्जी की जयंती पर सिविक सेंटर में युवा सम्मेलन:गडकरी बोले-उनके विचार अमर हैं, सीएम ने कहा-सपनों का भारत तेजी से आगे बढ़ रहा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार अमर हैं: नितिन गडकरी – 125वीं जयंती पर युवा…
दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन
दिल्ली सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तैनात प्रोजेक्ट ऑफिसर्स और कॉर्डिनेटर्स के मानदेय…
CM मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले:बोले-हमने ₹170 करोड़ मांगे, केंद्र ₹400 करोड़ देने को तैयार; दिलजीत के मुद्दे पर कहा यह ठीक नहीं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय…
