दिल्ली को देश की ‘सिविक-टेक कैपिटल’ बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में ‘दिल्ली नेक्स्ट-कोड, क्रिएट एंड चेंज’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसे देश का सबसे बड़ा सिविक-टेक इनोवेशन प्रोग्राम बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं, स्टार्टअप, शोधकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों और नवाचारकर्ताओं को एक मंच पर लाकर राजधानी की शहरी और नागरिक समस्याओं के तकनीक आधारित समाधान तैयार करना है। युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से जोडे़गा दिल्ली नेक्स्ट : सीएम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज सुशासन केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं रह सकता। तकनीक, नवाचार और जनभागीदारी के जरिए समस्याओं के प्रभावी और स्थायी समाधान विकसित करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नेक्स्ट केवल एक हैकाथॉन नहीं, बल्कि सरकार और नवाचार के बीच एक ऐसा सेतु है, जो युवाओं के विचारों को सीधे प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ेगा। सीएम ने कहा दिल्ली सरकार युवाओं को केवल प्रतियोगी नहीं, बल्कि सुशासन का साझेदार मानती है। उन्होंने कहा देश के युवाओं में असीम प्रतिभा है और यदि उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उनके अनुसार, युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत हैं। विभिन्न विभागों के सहयोग से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट : रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम पारंपरिक हैकाथॉन से अलग होगा। जहां अधिकांश हैकाथॉन पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो जाते हैं, वहीं ‘दिल्ली नेक्स्ट’ में चयनित शीर्ष 60 टीमों के तकनीकी समाधानों को संबंधित सरकारी विभागों के सहयोग से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। सफल मॉडलों को चरणबद्ध तरीके से सरकारी कार्यप्रणाली में शामिल किया जाएगा, ताकि नागरिकों को सीधे लाभ मिल सके। उन्होंने कहा इस पहल से दिल्ली में तकनीक आधारित प्रशासन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के नवाचार वास्तविक समस्याओं के समाधान का हिस्सा बनेंगे।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा डाबर; FSSAI के 100% शुद्ध और प्राकृतिक दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक के आदेश को चुनौती दी
डाबर इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और…
भाजपा ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी कीं:कहा- आलीशान जीवन जी रहे, उनके मन में शीशमहल; AAP ने कहा- फोटो फर्जी हैं
बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट के…
खड़गे बोले– शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति को मानने वाले बढ़े:शूद्र से पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें, सभापति ने रिकॉर्ड से हटाया
राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे…
