नई दिल्ली। नॉर्थ जिले के सब्जी मंडी थाना इलाके में गुरुवार दोपहर एक मकान के अंदर सीढ़ी ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोकल पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने एक शिशु समेत एक परिवार के पांच सदस्यों और एक कुत्ते को बचाया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा इस घटना के कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड को मिली थी मकान ढहने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। घटना रूप नगर इलाके के तिलक चौक स्थित एक मकान में हुई। फायर ब्रिगेड को एक मकान के ढहने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कई दलों को मौके पर भेजा गया। बचाव अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पहली मंजिल पर सीढ़ी ढह गई थी, जिससे दूसरी मंजिल पर कई लोग फंस गए थे। इमारत से कुल पांच लोगों और एक कुत्ते को सुरक्षित बचाया गया। बचाये गए लोगों की पहचान मानसी (45), उनकी बेटी अंजलि (24), कविता, उनकी बेटी पायल (21) और पांच महीने की नवजात नीरू के रूप में की गई है।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR से नाम कटने पर नागरिकता नहीं जाती:बंगाल सरकार-EC को नोटिस; योजनाओं का लाभ न रोकने वाली याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वोटर लिस्ट से बाहर किए गए लोगों से जुड़ी याचिका…
दिल्ली एलजी का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन:विजिलेंस बैठक के बाद दिए सख्त आदेश, कहा – एक ही सीट पर सालों से जमे अफसर हटेंगे
दिल्ली सरकार के विभागों और सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से एक ही पद पर…
E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला:बोले-देश को बना दिया एक्सपेरिमेंट लैब, गाड़ियों का माइलेज 30% तक घटा, पीएम को लिखूंगा चिट्ठी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों पर जबरदस्ती ई-20 पेट्रोल थोपने…
