दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अधिकारियों को निगरानी और कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क की धूल, निर्माण स्थलों और वाहनों से होने वाले प्रदूषण के मामलों में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रदूषण नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शास्त्री पार्क स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, परिवहन मंत्री पंकज सिंह और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण उपायों और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से जारी है। अब कार्रवाई और तेज की जाएगी। सभी विभागों को हर स्तर पर निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राजधानी की हवा सुधारने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। पीयूसी सेंटरों के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 5 करोड़ मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को प्रदूषण जांच केंद्रों (पीयूसी) के आधुनिकीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सरकार का जोर वाहनों से होने वाले प्रदूषण की प्रभावी जांच और नियमों के सख्त पालन पर है। दिल्ली का एक्यूआई 218, हवा खराब श्रेणी में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। एक्यूआई 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
Related Posts
दिल्ली के AAP नेता को पंचकूला लेकर पहुंची ED टीम:155 करोड़ के बैंक स्कैम में गोवा से गिरफ्तार, करनाल में रजिस्टर्ड है आरोपी कंपनी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 155 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में करनाल के महेश टिंबर…
दिल्ली तुगलकाबाद हादसा- पैसे के विवाद में आग लगाई:नाबालिग अंदर गई, पेट्रोल छिड़का; गाड़ियों में धमाका, हादसे में 3 जानें गईं थीं
दिल्ली के तुगलकाबाद में 12 जून को पांच मंजिला इमारत में लगी आग में नया…
दिल्ली के नेहरू विहार में कारोबारी की गोली मारकर हत्या:हेलमेट पहनकर स्कूटी से पहुंचे तीन हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद फरार
नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू विहार में कारोबारी मोहम्मद राशिद…
