नई दिल्ली। द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में पिता को अपशब्द कहने से नाराज एक नाबालिग लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 वर्षीय युवक की डंडों और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनू कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बालिग आरोपियों की पहचान नमेश पांडेय उर्फ अमन (22), चिराग उर्फ अमन (20) के रूप में हुई है। उपचार के दौरान हुई युवक की मौत पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक सोनू कुमार, मोहन गार्डन इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि द्वारका मोड़ स्थित केडी बैंक्वेट हॉल के पास कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सोनू को तत्काल इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद बिंदापुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है।
Related Posts
दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला:स्क्रीन पर दिखा हैक का मैसेज; गाने भी बजे, चीफ जस्टिस ने सुनवाई बंद की
दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चल गया। उस वक्त…
4 साल में ₹94 हजार करोड़ GST कलेक्शन:चीमा बोले- पंजाब की अर्थव्यवस्था मजबूत; AAP ने टैक्स कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड
पंजाब के वित्त एवं कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य की वित्तीय स्थिति और…
कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:सरकार ने कहा- यह दावा सही नहीं, रक्षा मंत्री का बयान गलत तरीके से दिखाया
ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 शहीद जवानों के नाम सार्वजनिक करने के बाद विवाद…
