बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती के उफान से बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। भागलपुर के अकबरनगर में रिंग बांध ओवरफ्लो होने से सुल्तानगंज की 9 पंचायतों के 4 हजार घर डूब गए हैं। महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक अगस्त तक 250 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सितंबर तक 400 इंच की संभावना है। यूपी में वाराणसी, प्रयागराज समेत 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में मानसूनी बारिश के दो सिस्टम सक्रिय हैं। इनके असर से अगले चार दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। राजस्थान के झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार की छुट्टी रही। देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
आज नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होंगे 48 शिक्षक:यूपी से 3, MP-राजस्थान, बिहार से दो-दो; 700 वीडियो से मैथ्स सिखाने वाले महाराष्ट्र के टीचर भी शामिल
5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। शिक्षक दिवस के…
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली:जेन-जी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी; अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि जेन-जी…
स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी शहजाद भट्टी का नेटवर्क खत्म:14 राज्यों से 253 लोग हिरासत में लिए; इनके पास पाकिस्तान में बने ग्रेनेड मिले
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े…
