मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया है। आमतौर पर यह 8 जुलाई को देश का पूरा हिस्सा कवर कर लेता है, लेकिन इस बार एक दिन लेट है। मानसून के कारण सभी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। यूपी में गुरुवार सुबह से नोएडा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर समेत 50 शहरों में तेज बारिश हो रही है। नोएडा में सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। वहीं, गाजियाबाद में 10 फीट सड़क धंस गई। इसमें कार और बाइक समा गई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में नालूपानी और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। वहीं, टिहरी में बुधवार को NH-707A पर दुकानों के पास लैंडस्लाइड में एक मकान गिर गया। आसपास के दो से तीन मकान कभी भी गिर सकते हैं। इधर, राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार रात बारिश से एक मकान ढह गया। मलबे में से पति-पत्नी समेत लोगों का रेस्क्यू किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश के बाद 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें… मानसून ने पूरे देश को कवर किया देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
TMC में टूट से संसद में NDA मजबूत होगी:लोकसभा में 314, राज्यसभा में 154 सांसद हो सकते हैं; दो-तिहाई बहुमत से 46 और 9 सीट पीछे
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत से संसद में NDA की ताकत अब और बढ़ सकती…
एलजी लिसनिंग पोस्ट का नया वेब एड्रेस जारी:सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत, एलजी सचिवालय तक पहुंचेगी जनता की आवाज
दिल्ली के नागरिकों को प्रशासन से सीधे जोड़ने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए…
भास्कर अपडेट्स:कोलकाता में कॉलेज के कमरे से दीमक लगे नोट मिले, यह कमरा TMC छात्र संगठन से जुड़ा यूनियन रूम
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में एक कमरे से बड़ी मात्रा में दीमक लगे नोट मिले…
