दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्राओं और उनके अभिभावकों की शंकाओं के समाधान के लिए 6 से 8 जुलाई तक ओपन हाउस सेशन (फेस-2) आयोजित किया जाएगा। कॉलेज परिसर के गेट नंबर-3 पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस विशेष सत्र में विशेषज्ञ, शिक्षक और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सीएसएएस फेस-2 के दौरान सही कोर्स प्रेफरेंस लिस्ट तैयार करने, ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा, सर्टिफिकेट कोर्स, हॉस्टल, रेजिडेंस और प्रवेश प्रक्रिया के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की स्पष्ट जानकारी देना है। साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से व्यक्तिगत स्तर पर भी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रखा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। कॉलेज की ओर से जारी पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। प्रत्येक दिन पंजीकरण के आधार पर अधिकतम 500 छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ प्रवेश मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान भ्रम कम होगा कॉलेज का मानना है कि इससे प्रवेश प्रक्रिया के दौरान भ्रम कम होगा और छात्राएं बेहतर निर्णय ले सकेंगी। मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रार्चाय प्रो बिजयालक्ष्मी नंदा ने कहा, हमारा प्रयास है कि हर अभ्यर्थी तक प्रवेश प्रक्रिया की सही और विश्वसनीय जानकारी पहुंचे, ताकि छात्राएं बिना किसी भ्रम के अपने भविष्य से जुड़ा निर्णय आत्मविश्वास के साथ ले सकें।
Related Posts
INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, स्वदेशी मिसाइल-सेंसर से लैस:75% से ज्यादा हिस्सा भारत में बना; राजनाथ बोले- आंध्र प्रदेश बनेगा देश का ड्रोन हब
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS…
सीपीए घोटाले को लेकर दिल्ली सीएम सख्त:डीजीएचएस और पूर्व एओओ को निलंबित कर FIR के दिए आदेश, बोलीं-भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की…
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी:संसदीय समिति प्रावधान हटाने के पक्ष में नहीं; मानसून सत्र में बिल दोबारा आ सकता है
अगर कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री या राज्य मंत्री किसी गंभीर अपराध के मामले में…
