देशभर में गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर में दिन का तापमान 37.5°C तक पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले दो दिन में दिन का तापमान 40°C के पार जा सकता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में दिन का तापमान 42°C से ज्यादा जा सकता है। यहां हीटवेव की स्थिति बन सकती है। दिन के साथ ही रात का तापमान भी तेजी से बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश थमते ही गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों में दिन के पारे में 1°C से 5.4°C तक बढ़ोतरी हुई। रतलाम में सबसे ज्यादा 5.4°C की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, हीटवेव का अलर्ट नहीं है। इधर, आंध्र प्रदेश में 5 दिन समुद्री तूफान का अलर्ट है। उत्तर से दक्षिण की ओर बनी ट्रफ लाइन बनी रही, जो ओडिशा से गल्फ ऑफ मन्नार तक फैली हुई है। इसका असर तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना में भी रहेगा। अगले दो दिन के मौसम का हाल 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 6-8°C तक बढ़ सकता है। बिहार में 5-7°C और छत्तीसगढ़ में 3-5°C तक बढ़ोतरी का अनुमान है। इन सभी राज्यों में मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान बढ़ेगा। बिहार में भी गर्मी बढ़ी रहेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में 1°C से 5.4°C तक दिन का तापमान बढ़ा, इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर पर ज्यादा असर मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों में दिन के पारे में 1°C से 5.4°C तक की बढ़ोतरी हुई। इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन में भी पारा चढ़ा, जबकि भोपाल, रतलाम में भी तापमान बढ़ गया। रतलाम में सबसे ज्यादा 5.4°C डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में बादल छा सकते हैं, दिन में 3°C तापमान बढ़ा राजस्थान के कुछ शहरों में आज बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना कम है। अगले हफ्ते तक कुछ शहरों में दिन का तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर समेत अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 3°C तक चढ़ गया। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में आज बारिश का अलर्ट है। 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक कोई भी ‘स्ट्रॉन्ग सिस्टम’ सक्रिय नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य के 5 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, 15 से बारिश के आसार, 24 घंटे में 3.2°C बढ़ा टेंपरेचर हिमाचल प्रदेश आज से दोबारा मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू समेत 5 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 13 और 14 अप्रैल को मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इन दो दिनों के दौरान अच्छी धूप खिलेगी और ठंड से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
दिल्ली में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़:एक गिरफ्तार, शराब की दुकान से लूटपाट का प्रयास, पहाड़गंज गोलीबारी मामला
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित सरकारी शराब की दुकान पर हुई गोलीबारी और…
यूपी का बांदा एशिया में सबसे गर्म, पारा 45.4°C पहुंचा:ओडिशा-छत्तीसगढ़ में कई स्कूल बंद; MP-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में 4 दिन लू का अलर्ट
देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा…
IIT दिल्ली और 18 एनआईटी में गठजोड़:छात्रों को मिलेगा रिसर्च, एक्सचेंज- उच्च शिक्षा का नया प्लेटफॉर्म, पीएचडी में प्रवेश का रास्ता खुलेगा
नई दिल्ली। देश के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए आईआईटी दिल्ली…
