गृहमंत्री अमित शाह अब महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिलों पर लोकसभा में जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सीटें बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं, वह ये ध्यान में रखें कि एससी-एसटी की सीटें बढ़ाने का भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि 2029 से ये जुड़े संशोधन लागू हों। अगर हम 2011 की जनगणना के आधार पर करते हैं, तो तमिलनाडु की सीटें 6 कम हो जाएंगी। लेकिन हम हर राज्य की सीटें 50% बढ़ा रहे हैं। इससे 20 सीटें बढ़ जाएंगी। शाह की स्पीच के दौरान डीएमके सांसदों ने टोका तो वे बोले कि मैं बैठ जाता हूं, आप ही बोल लीजिए। लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। बिलों पर आज ही वोटिंग होगी। अब जानिए संसद में किन तीन बिलों पर चर्चा हो रही है ये खबरें भी पढ़ें 1. PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए; संसद के टॉप-8 मोमेंट्स 2. शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी 3. मोदी बोले- विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार लोकसभा की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
मध्य प्रदेश में पहली बार रात में लू का अलर्ट:महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी का समय बदला; मजदूर भी दोपहर में काम नहीं करेंगे
देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर…
दिल्ली की गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत:बांस से बने कूलिंग जोन बनेंगे आम आदमी का सहारा; प्राकृतिक वेंटिलेशन-मिस्ट कूलिंग तकनीक से लैस
दिल्ली में पड़ रही चिलचिलाती धूप और हीटवेव से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने…
PM मोदी की जेन-जी के साथ भजन क्लबिंग, खंजरी बजाई:कल राहुल और CJP ने जेन-जी वोट कटने की बात कही, 2029 में 36.74 करोड़ यही वोटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे। पीएम…
