दिल्ली के सत्य निकेतन में राहत एवं बचाव अभियान के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की त्वरित और साहसपूर्ण कार्रवाई के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में NDRF ने तत्परता, साहस और बेहतर समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में NDRF के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान राजधानी के लिए एक सशक्त और आधुनिक स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स के गठन पर चर्चा हुई। हर आपदा से निपटने के लिए तैयार होगा तंत्र प्रस्तावित फोर्स का उद्देश्य दिल्ली में ऐसी प्रशिक्षित और सक्षम आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करना है, जो किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई कर सके। इसके तहत आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षण और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि भूकंप, आग, इमारत हादसे, जलभराव या अन्य आपदाओं जैसी परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान को कम से कम समय में प्रभावी ढंग से शुरू किया जा सके। सीएम ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने और दिल्ली की आपात प्रतिक्रिया क्षमता को आधुनिक बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
Related Posts
झालावाड़ के स्कूल में पानी घुसा, 30 बच्चों का रेस्क्यू:यूपी में गंगा का पानी हाईवे पर आया; दिल्ली में 60kmph की रफ्तार वाले तूफान का अलर्ट
राजस्थान के जयपुर स्थित कानोता और झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। झीकनी…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी का ट्विटर अकाउंट फिर से चालू करने का आदेश दिया
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का ट्विटर (X) अकाउंट फिर से चालू…
दिल्ली पीजी हादसा- राजधानी की सभी इमारतों की जांच होगी:MCD ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी; सुप्रीम कोर्ट हादसे पर 10 सितंबर को सुनवाई करेगा
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में…
