लुधियाना के डॉक्टर ने दिल्ली में की आत्महत्या:3 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- MP की प्रेमिका की जाति अलग, शादी को घर वाले राजी नहीं

लुधियाना के रहने वाले डॉक्टर ने दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अरूणा आसफ अली अस्पताल में सुसाइड कर दिया। वे यहां 3 साल से एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने ड्यूटी रूम में एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी मौत का कारण प्रेमिका से शादी न होना लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा- जिससे मैं प्यार करता हूं, उससे मेरे माता पिता मेरी शादी नहीं करने देंगे, क्योंकि हमारी जाति मैच नहीं करती है। मेरा सारा सामान मेरी प्रेमिका को दिया जाए। उन्होंने उसमें बाकायदा अपनी प्रेमिका डॉक्टर का नाम भी खिला है। मृतक की पहचान सिमरप्रीत सिंह आनंद (35) के नाम से हुई, जो बीआरएस नगर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पिता हरप्रीत सिंह आनंद, मां और बड़ा भाई है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में दी। आज मेडिकल बोर्ड के जरिए उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। नाइट ड्यूटी थे, खुद लगवाया कैनुला
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, डॉ. सिमरप्रीत 4-5 जुलाई की रात 8 बजे से नाइट ड्यूटी पर थे। शनिवार शाम जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने काफी थके हुए होने और तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने खुद रात 10 बजे अपने टेक्निकल असिस्टेंट को कहकर अपने बाएं हाथ में कैनुला लगवाया था, यह कहकर कि उन्हें कुछ दवाएं लेनी हैं। दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला
डॉ. सिमरप्रीत ने MBBS के बाद एनेस्थीसिया में एमडी किया था और उन्हें अच्छी तरह पता था कि इस दवा की कितनी डोज जानलेवा हो सकती है। सुबह करीब 9 बजे तक जब ड्यूटी रूम (नंबर-109) का दरवाजा अंदर से नहीं खुला, तो उसे तोड़ा गया। अंदर डॉ. सिमरप्रीत बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तुरंत इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला क्राइम टीम और FSL रोहिणी को कमरे से इस्तेमाल की हुई सिरिंज और दवाओं की खाली शीशियां मिली हैं। जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा.. ************* ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में लेडी डॉक्टर ने सुसाइड किया: सिविल अस्पताल के क्वार्टर में फंदा लगाया; 3 साल पहले शादी हुई, पति भी सरकारी डॉक्टर पंजाब में सरकारी डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में ही सुसाइड कर लिया। डॉक्टर रिया (35) बठिंडा की रहने वाली थीं। करीब 3 साल पहले उनकी शादी हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *