भाजपा बोली- राहुल का मोदी सरकार गिराना सपने देखने जैसा:’टूलकिट गैंग’ की फितरत सब जानते हैं; राहुल बोले- एक साल में मोदी की विदाई तय

राहुल गांधी के केंद्र सरकार गिरने की भविष्यवाणी करने को लेकर भाजपा ने रविवार को पलटवार किया। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल का बयान दिन में सपने देखने जैसा है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल का बयान एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। जिसमें कांग्रेस, अन्य विपक्षी दल और टूलकिट गैंग शामिल हैं। ये लोग मिलकर भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे हैं। राहुल गांधी शनिवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की एक बैठक में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने बैठक में कहा कि एक साल के अंदर केंद्र सरकार गिर जाएगी। पीएम मोदी की विदाई तय है। 2 दिन का घटनाक्रम, राहुल का बयान, भाजपा का जवाब… 24 मई. पीयूष गोयल बोले- भारत में आग लगाने की साजिश कामयाब नहीं होगी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने X पर पोस्ट में लिखा- देश के लोग राहुल गांधी, विपक्ष और उस ‘टूलकिट गैंग’ की असली फितरत को पूरी तरह समझते हैं, जो राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम कर रहा है। बार-बार, लोगों ने इन तत्वों को करारा जवाब दिया है। भारत को आग के हवाले करने की ‘INDI गठबंधन’ की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। उधर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि देश की जनता समझदार है। क्या आप भारत के लोगों को उकसाकर दंगे भड़का पाएंगे? नहीं, राहुल जी। भारत में संविधान का राज चलता है और लोकतंत्र की जीत होती है। टूलकिट शब्द कहां से आया, क्या है मतलब… ‘टूलकिट गैंग’ शब्द भारत में खास तौर पर 2021 किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आया। उस समय स्वीडन की सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने ‘Toolkit Document’ नाम का एक डॉक्यूमेंट शेयर किया था। ग्रेटा को विपक्ष ने काफी समर्थन दिया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि टूलकिट गैंग भारत अभियान चलाने, नैरेटिव बनाने या विरोध प्रदर्शन को ऑनलाइन बढ़ाने का काम करता है। 23 मई: राहुल की बैठक; बोले- देश के लोगो के अंसतोष फैल रहा राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस की बैठक में कहा कि एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात और देश में बढ़ता आर्थिक असंतोष इसके बड़े कारण बनेंगे। जिस तरह परिस्थितियां बन रही हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, उसका असर भारत की राजनीति पर दिखाई देगा। लोकसभा में भाजपा बहुमत से पीछे, NDA की सरकार राहुल गांधी का केंद्र सरकार गिरने की भविष्यवाणी फिलहाल तो दावा है। लेकिन असल में लोकसभा में भाजपा के पास अकेले बहुमत नहीं है। केंद्र में भाजपा फिलहाल NDA के सहयोगी दलों के भरोसे सरकार चला रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 240 सीटें मिलीं थीं। जो बहुमत के आंकड़े 272 से 32 कम है। ऐसे में भाजपा को अन्य 13 पार्टियों से सपोर्ट लेना पड़ा। फिलहाल NDA का आंकड़ा 292 सीटों का है। यह बहुमत से 20 ज्यादा है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… NDA की राज्यसभा में एक सीट घट सकती है: कांग्रेस-JMM को एक सीट का फायदा 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। इस चुनाव में NDA को राज्यसभा की एक सीट गंवानी पड़ सकती है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को तीन सीटों का फायदा होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *