दिल्ली की जेल में विचाराधीन बंदी की मौत:आजादपुर- लाल बाग का रहने वाला, हत्या और हथियार रखने पर गया था जेल

नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट जिले के हर्ष विहार थाना इलाके में स्थित मंडोली जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मलकीत सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मलकीत, आजादपुर के लाल बाग इलाके में परिवार के साथ रहता था। हत्या और आर्म्स एक्ट के केस वह हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में विचाराधीन बंदी के तौर पर मंडोली जेल में बंद था। उसके खिलाफ पंजाब के फतेहगढ़ साहिब थाने में हत्या का मामला दर्ज है, जबकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जीटीबी अस्पताल प्रशासन ने हर्ष विहार पुलिस को सूचना दी कि मंडोली जेल से एक कैदी को गंभीर और बेहोशी की हालत में उपचार के लिए लाया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *