देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में भारी बारिश का अलर्ट है। डिंडौरी और पन्ना में सभी स्कूल बंद हैं। यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। काशी में विश्वनाथ मंदिर का गंगा द्वार बंद कर दिया गया। मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल जलमग्न हो गए। वहीं, प्रयागराज में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे सड़कें और गलियां तालाब में तब्दील हो गईं हैं। बिहार के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 21, 22 और 23 अगस्त को बिहार में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। इसमें उत्तर-पूर्वी बिहार के 7 जिलों में हैवी रेन और तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश, बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से अब तक करीब 1,033 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंच चुका है। वहीं, मानसून के दौरान अब तक 205 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 121 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है। मानसून ट्रफ भी इसी सिस्टम से होकर गुजर रही है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
गुरुग्राम में बारिश में डूबे सरकार के दावे:हालात बिगड़े, जगह-जगह जलभराव और जाम, सरकार ने दिए डैमेज कंट्रोल के निर्देश
गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण हालात बद से बदतर…
अयोध्या मंदिर विवाद पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला:बोले-राम के नाम पर देश-जनता को लूटा जा रहा, सुंदरकांड पाठ कर दिलाई फांसी की शपथ
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…
प्रवेश वर्मा मानहानि मामले में दो गवाहों के बयान दर्ज:गवाहों ने कोर्ट में कहा-सोशल मीडिया पोस्ट से मंत्री, उनके परिवार की प्रतिष्ठा को पहुंची ठेस
नई दिल्ली। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी…
