मध्यप्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तरप्रदेश के कई जिलों तेज बारिश जारी है। 2 दिनों में बारिश की वजह से हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के भी 8 जिलों में हाईअलर्ट है। साथ ही बक्सर से लेकर पटना, बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा उफान पर है। खगड़िया में 100 से ज्यादा घर और स्कूल पानी में डूबे हैं। उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश का यलो अलर्ट है। भारी बारिश के चलते 9 जिलों की 78 सड़कें बंद हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
डेंगू-मलेरिया के खिलाफ एमसीडी की बड़ी मुहिम:100 ऑटो रिक्शा और 450 कर्मी सड़कों पर उतरे, 250 वार्डों में पहुंचेगा जागरूकता अभियान
नई दिल्ली। बरसात के मौसम में बढ़ते डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए…
इंडियन कैंसर सोसाइटी के वार्षिक सेमिनार में पहुंचे एलजी संधू:कहा- नई तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को इंडियन कैंसर सोसाइटी के वार्षिक सेमिनार…
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा- पूरा टेलीग्राम क्यों बैन किया:सरकार का दावा- यह अपराधियों का पसंदीदा प्लेटफॉर्म, इसलिए NEET रीएग्जाम से पहले रोक लगाई
NEET रीएग्जाम से पहले टेलीग्राम पर बैन के फैसले पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने…
