उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, घर-दुकानों में मलबा घुसा:MP-झारखंड में आंधी-बिजली से 16 मौतें; 22 राज्यों में मानसून पहुंचा

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के बाद बादल फट गया। इससे इलाके के कई घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। कई गाड़ियां भी मलबे में फंस गईं। इधर मध्य प्रदेश के बालाघाट में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, देवास में आंधी-बारिश से मकान की बालकनी का हिस्सा गिर गया, इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। झारखंड में भी बिजली गिरने से 10 और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका हुआ है। यह अगले 2 दिन में बिहार बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… 6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा हरियाणा के रोहतक में 43.4°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के लखीमपुर खीरी में 43.2°C, बांदा और आगरा में 43°C, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.1°C, एमपी के ग्वालियर में 41.8°C और गुजरात के अहमदाबाद में 41.7°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 28 जून: 29 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, मानसून के आगे बढ़ने का इंतजार 2-3 दिन और बढ़ा मध्य प्रदेश में एंट्री लेने के बाद मानसून ठहर गया है। पिछले 3 दिन से आगे नहीं बढ़ा है। इसके आगे बढ़ने का इंतजार 2-3 दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार को सिवनी में 50mm बारिश हुई। शाजापुर के शुजालपुर, अकोदिया समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। उज्जैन में 38mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून अगले 72 घंटे में दस्तक देगा; लखीमपुर-खीरी में तापमान 43.2°C यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून से यूपी में मानसून की बारिश शुरू होगी। तापमान में 8°C से 9°C तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी का तापमान सबसे ज्यादा 43.2°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में प्री-मानसून बारिश जारी राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60mm पानी बरसा। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में 25mm से ज्यादा बारिश हुई। आज भी 27 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.1°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2-4 दिनों के बीच सभी जिलों बारिश होगी; तापमान 4°C तक गिरेगा बिहार में अब मानसून एक्टिव होने लगा है। इससे अब बारिश शुरू होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले दो-तीन दिनों में पूरे राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा। अधिकतम तापमान 4°C तक गिरेगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की संभावना, आज पूरे राज्य में तेज आंधी का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब-चंडीगढ़ में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि, आज प्री-मानसून बारिश के असर के चलते अधिकतर शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। इस दौरान 50kmph की आंधी भी चल सकती है। शुक्रवार का पूरे राज्य में तेज गर्मी रही। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: अधिकतम तापमान में औसतन 1.3°C की बढ़ोतरी, रोहतक का पारा 43.4°C रहा; आज 3 जिलों में बारिश का अलर्ट हरियाणा में मानसून में देरी के बीच तेज गर्मी जारी है। शुक्रवार को रोहतक का तापमान 43.4°C रहा। राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.3°C की बढ़ोतरी हुई। तापमान सामान्य से 3.3°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज केवल 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मैप और टेबल से समझें देशभर के मौसम के हालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *