कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म कराने पहुंची दिल्ली पुलिस:शाम तक की परमिशन थी, दीपके बोले- शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- चाहे लाठी खाना पड़े या गिरफ्तारी हो, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। दिल्ली पुलिस ने CJP को शनिवार शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी थी। लेकिन प्रदर्शन जारी रहने के बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों के मंच के पास पहुंची और लोगों को वहां से जाने के लिए कहा। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन का समय बढ़ाने की परमिशन नहीं दी गई है। इससे पहले पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच पर गांधी और अंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे। दीपके ने कहा- अगर थाली पीटने से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है तो एक बार फिर थाली पीटकर शिक्षा मंत्री को हटा दिया जाए जो अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में गो-प्रधान-गो के नारे लगाए। CJP ने स्टेज पर NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर भी लगाए हैं। CJP के प्रदर्शन की 9 तस्वीरें… प्रदर्शन के मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *