जम्मू के किश्तवाड़ में 2 जगह बादल फटा:लैंडस्लाइड से सड़कें बंद, सुरक्षाबल रेस्क्यू में जुटे; राजस्थान-MP में आंधी-बारिश से 5 मौतें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को दो जगह बादल फटे है। पहला बादल सरथल के गहन इलाके में और दूसरा माछीपाल क्षेत्र में फटा है। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हो गईं है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस, रेड क्रॉस, राजस्व विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। इधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई। एमपी के नीमच में सोमवार रात मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में दीवार ढहने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की जान चली गई। बादल फटने के बाद की 4 तस्वीरें… एक घंटे में 100 मिमी+ बारिश को बादल फटना कहते हैं बादल फटना ऐसी स्थिति है, जब किसी छोटे इलाके में बहुत कम समय के भीतर अचानक बेहद तेज बारिश होने लगती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि एक घंटे में 100 मिमी या उससे ज्यादा बारिश हो जाए, तो उसे क्लाउडबर्स्ट माना जाता है। यह घटना आमतौर पर 10 से 20 वर्ग किलोमीटर के छोटे क्षेत्र में होती है और पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलती है। बादल फटने से अचानक बाढ़, भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है।

बादल कैसे फटते हैं? एनिमेशन में देखिए 1. गर्म और नमी वाली हवा ऊपर उठती है। 2. ऊपर जाकर हवा ठंडी होती है और बड़ी मात्रा में पानी जमा होने लगता है। 3. पहाड़ या तेज हवाएं बादल को रोक देती हैं। बादल एक जगह रुक जाता है और लगातार भारी मात्रा में पानी इकट्ठा होता रहता है। 4. जब बादल पानी संभाल नहीं पाता, तो एक छोटे इलाके में कम समय में मूसलाधार बारिश होती है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में सेहत का ख्याल रखने का तरीका बताने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… जरूरत की खबर- गर्मियों में लें नेचुरल कूलिंग हर्ब्स: बॉडी टेंपरेचर करे कंट्रोल, डिटॉक्स में मददगार, जानें किन्हें नहीं लेना चाहिए गर्मियों में पसीना, थकान और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण बताते हैं कि शरीर लगातार हीट हो रहा है। इससे बचने लिए इंडियन किचन में कुछ नेचुरल कूलिंग हर्ब्स हमेशा मौजूद रहते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- कूलिंग हर्ब्स शरीर को कैसे फायदा पहुंचाते हैं? इन्हें डाइट में कैसे शामिल करें? पढ़ें पूरी खबर… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… केरलम में 4 जून को पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। पहले 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।4 मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 जून के बीच केरलम के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है। बुधवार को 4 जिलों, गुरुवार को 8 जिलों और शुक्रवार को 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिर सकती है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगले दो दिन के मौसम का हाल 3 जून: 4 जून: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: श्योपुर में एक रात में 9.6°C लुढ़का पारा; नीमच में आंधी से छत गिरी, मां-बेटे की मौत प्रदेश के आधे हिस्से में पिछले 24 घंटे में आंधी, बारिश और ओले गिरे। बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। श्योपुर में एक ही रात में तापमान 9.6°C लुढ़क गया। नीमच में के सिंगोली में सोमवार रात जर्जर मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आगरा में तेज बारिश से फुटपाथ धंसा, घरों में पानी घुसा; यूपी के 9 जिलों में अलर्ट उत्तर प्रदेश के आगरा में आज सुबह तेज बारिश हुई। इससे कारण कई जगह सड़कें धंस गईं। फुटपाथ धंसने से 25 फीट का गड्ढा हो गया। इसमें ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली समा गई। सड़क किनारे खड़ीं कारें और ट्रक भी गड्‌ढों में पलट गए। एक मकान गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में आंधी-तूफान से 3 की मौत, रिसोर्ट की दीवार गिरी; 19 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को जैसलमेर और बाड़मेर में हुए अलग-अलग हादसों में दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 43.8°C दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने का अनुमान; कैमूर सबसे गर्म, सीवान-सासाराम में हुई बारिश बिहार में अगले कुछ दिनों तक ज्यादातर जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और नवादा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 43॰C से 45॰C पहुंच सकता है। बीते 24 घंटे में 40.1॰C के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। जबकि सासाराम और सीवान में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में 6 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 46°C से 38°C पर आया अधिकतम तामपान हरियाणा में दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होने जा रहे हैं। आज से 6 जून तक मौसम बदला हुआ रहेगा। 28 मई को आए वेस्टर्न डिस्टर्वेंस और राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा में 4 दिन बारिश और आंधी-तूफान आए। इससे हरियाणा में अधिकतम तापमान 46°C से गिरकर 37°C से 38°C पर आ गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। 7 जून तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। सोमवार को नैनीताल में 30.5mm, भीमताल में 26mm, कालाढूंगी में 12mm, रामनगर में 8mm और द्वाराहाट में 7.5mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *