मानसून को एक साथ 5 सिस्टम रोक रहे:अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आगे नहीं बढ़ रहीं, 19 राज्य बारिश को तरसे

मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, ये आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे उत्तर-मध्य भारत के 7 राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन राज्यों में 60% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होना है। जैसे अरब सागर से तेज नमी वाली हवाएं नहीं आ रहीं और दक्षिण से बादल उत्तर की ओर नहीं बढ़ रहे हैं। 1 से 18 जून के बीच देश में सामान्य से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार सबसे खराब स्थिति गुजरात की रही, जहां सामान्य से 79% कम बारिश हुई। इसके बाद महाराष्ट्र में 78% कम वर्षा की गई। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है। इसके बावजूद यूपी-राजस्थान समेत 7 राज्यों में तापमान 40°C के पार है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी कोलकाता एयरपोर्ट पर आंधी-तूफान के दौरान अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 पर बिजली गिर गई। घटना उस समय हुई जब विमान एयरोब्रिज पर खड़ा था। दो ग्राउंड मैन को हल्की चोटें आई थीं, फिलहाल दोनों ठीक हैं। विमान में 147 पैसेंजर सवार थे। सावधानी के तौर पर यात्रियों को विमान से उतारकर दूसरे विमान से रवाना किया गया। नवी मुंबई एयरपोर्ट की छत से टपका पानी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत से पानी टपकने के कारण शुक्रवार को बैगेज बेल्ट 5 और 6 का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 मिनट में पानी का रिसाव रोक दिया गया और एक घंटे के भीतर सफाई व मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया। फिलहाल दोनों बैगेज बेल्ट पूरी तरह से चालू हैं। देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.2°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.3°C, ओडिशा के बौध में 42.8°C, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 41.6°C, झारखंड के डाल्टनगंज में 42°C, बिहार के छपरा में 41.6°C और एमपी के खजुराहो 41.4°C रहा। अल नीनो के हालात भी बन रहे अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (NOA) ने उपग्रह के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन पर्याप्त गति से सक्रिय नहीं हो पाया है, इससे मानसून की रफ्तार धीमी है। यह सामान्य रूप से जून के मध्य तक उत्तर की ओर बढ़कर भारत में नमी खींचता है। अल नीनो की परिस्थितियां भी बन रही हैं। इससे लंबे समय तक सूखा और असमान बारिश देखने को मिल सकती है। उपग्रह के आंकड़े पूर्वी भारत में सक्रिय गरज-चमक का संकेत देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी भारत में बादलों का घनापन कम है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 20 जून: 21 जून: जेट स्ट्रीम कमजोर होने पर आगे बढ़ेगा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं। जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परतों में बहने वाली बहुत तेज हवाएं हैं। ये आमतौर पर पृथ्वी की सतह से करीब 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई होती है। ये मानसूनी बादलों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करती हैं। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेशः सामान्य से 39% कम बारिश; 25 जून तक मानसून की एंट्री मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा हो रहा है। 15-16 जून तक मानसून प्रदेश में एंटर हो जाता है, लेकिन इस बार यह 9 से 10 दिन लेट यानी, 25 जून तक एंट्री कर सकता है। मानसून के लेट होने से जून की सामान्य बारिश के आंकड़े में गिरावट आई है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से अब तक 39% पानी कम गिरा है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थानः आज 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में गुरुवार से बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं समेत प्रदेश के 30 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।श्रीगंगानगर में 3 इंच बारिश हुई। वहीं, दो दिन राहत के बाद दिन का तापमान फिर से 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः 60km/h से हवा चलेगी, 2-3 दिनों में एक्टिव होगा मानसून बिहार में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60km/h की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… यूपीः बॉर्डर पर अटका मानसून, एक हफ्ते बाद एंट्री करेगा यूपी में मानसून लेट होने से गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश की सीमा तक पहुंचने के बाद मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। पिछले 5 दिनों से यूपी-बिहार बॉर्डर पर महराजगंज जिले के पास अटका हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके आगे बढ़कर यूपी में एंट्री करने में फिलहाल एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंडः बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह उत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः पठानकोट, बठिंडा और मानसा समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट पंजाब के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में अगले 5 दिन बारिश के आसार:आज कुल्लू-मंडी व शिमला में ओलावृष्टि का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *