अपने पुराने कॉलेज पहुंचीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता:एकेडमिक ब्लॉक और स्किल सेंटर का किया उद्घाटन; दौलत राम कॉलेज में ‘मिस DRC टैलेंट हंट’ की शुरुआत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को अपने पुराने कॉलेज दौलत राम कॉलेज पहुंचीं। यहां उन्होंने शताब्दी शैक्षणिक भवन, कंप्यूटर सेंटर और कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए ‘मिस DRC टैलेंट हंट’ का भी शुभारंभ किया। कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। सरकार छात्राओं के लिए सुरक्षित और सहयोगपूर्ण शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास भी जरूरी है, ताकि छात्राएं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। नए कंप्यूटर और कौशल विकास केंद्र से छात्राओं को आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *