E-20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा अभियान:ऑनलाइन सिग्नेचर कैंपेन किया शुरू, बोले-पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और E-20 का विकल्प दें सराकर

देशभर में E-20 पेट्रोल को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज “स्टॉप E-20 पेट्रोल” ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान शुरू किया। StopE20petrol.com के जरिए लोग प्रधानमंत्री के नाम याचिका पर हस्ताक्षर कर अपनी आवाज दर्ज करा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार बिना पूरी तैयारी के E-20 पेट्रोल देश पर थोप रही है, जबकि लाखों वाहन मालिक माइलेज घटने, इंजन में खराबी और बढ़ते खर्च की शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार लोगों की चिंताओं को सुनने के बजाय सब कुछ सामान्य बताने में लगी है। ‘पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल, E-10 और E-20 तीनों का विकल्प दें सराकर’ केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की बात सुनना सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन मोदी सरकार लोगों को कोई विकल्प देने को तैयार नहीं है। लोग पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल, E-10 और E-20 तीनों का विकल्प चाहते हैं, ताकि अपनी जरूरत के हिसाब से ईंधन चुन सकें। लेकिन सरकार इसे भी मानने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि E-20 पेट्रोल की ऊर्जा क्षमता कम होने से माइलेज भी कम होता है, फिर भी इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल के बराबर या उससे कम नहीं की जा रही। इससे आम और मध्यम वर्ग पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ गाड़ियों का खर्च बढ़ रहा है, दूसरी तरफ ईंधन पर भी ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है। जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार- केजरीवाल पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल पंपों और सर्विस स्टेशनों पर जाकर लोगों से बातचीत के दौरान भी बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने माइलेज घटने, फ्यूल पंप, इंजेक्टर और इंजन संबंधी समस्याओं की शिकायत की। कई लोगों ने बताया कि पहले के मुकाबले अब गाड़ियों की सर्विस और मरम्मत का खर्च काफी बढ़ गया है। केजरीवाल ने कहा कि अगर सरकार को E-20 लागू करना ही है तो कम से कम लोगों को शुद्ध पेट्रोल और E-20 दोनों का विकल्प दिया जाए और E-20 की कीमत भी कम की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है और उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। लोगों से ऑनलाइ सिग्नेचर करने की अपील इसी उद्देश्य से शुरू किए गए “स्टॉप E-20 पेट्रोल” अभियान में देशभर के लोगों से अपील की गई है कि वे StopE20petrol.com पर जाकर सिग्नेचर करें और सरकार से मांग करें कि बिना तैयारी E-20 पेट्रोल थोपना बंद किया जाए, लोगों को विकल्प दिया जाए और उनकी चिंताओं का सम्मान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *