दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को अपने पुराने कॉलेज दौलत राम कॉलेज पहुंचीं। यहां उन्होंने शताब्दी शैक्षणिक भवन, कंप्यूटर सेंटर और कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए ‘मिस DRC टैलेंट हंट’ का भी शुभारंभ किया। कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। सरकार छात्राओं के लिए सुरक्षित और सहयोगपूर्ण शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास भी जरूरी है, ताकि छात्राएं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। नए कंप्यूटर और कौशल विकास केंद्र से छात्राओं को आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
MP के सतना में 1 सितंबर तक स्कूल बंद:बिहार में 8 घर गंगा में समाए, हिमाचल में अब तक 103 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। सतना जिले…
SIR पर 23 विपक्षी दलों ने CJI को लेटर लिखा:DMK ने भी दस्तखत किए; बोले- चुनाव आयोग की प्रकिया मनमानी और लोकतंत्र विरोधी
चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को…
दिल्ली यूनिवर्सिटी में साइंस ऑफ हैप्पीनेस कोर्स बना पहली पसंद:दो साल में 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने अपनाया जीवन जीने का नया नजरिया
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और जीवन कौशल को…
