उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों के रुझान शाम तक आने की उम्मीद है। इस बीच, गोरखपुर में बिना सील की मतपेटी मिलने पर प्रत्याशियों ने हंगामा किया। पटना के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर पर एक शख्स के फाइल लेकर अंदर जाने के दौरान ‘वोट चोर’ के नारे लगे। पटना में जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर नजर है। मोकामा विधायक अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। उनके आवास पर नतीजों से पहले एक लाख गुलाब जामुन बनाए गए हैं। जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन के चलते जदयू ने 24 अक्टूबर को अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। चारों राज्यों में 23 अक्टूबर को MLC चुनाव के लिए मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर 55.24% वोट पड़े। बिहार की 8 सीटों में चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.87% और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55% मतदान हुआ। महाराष्ट्र की 5 सीटों पर कुल 72.96% वोटिंग दर्ज की गई। कर्नाटक की चार सीटों में दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 73.58%, पश्चिम स्नातक में 75.62%, उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 86.97% और बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 81.98% मतदान हुआ।
Related Posts
शहजाद भट्टी का नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित:ड्रग्स-विस्फोटक की तस्करी मामले में 80 से ज्यादा FIR, ब्राजील में छिपे होने का शक
गृह मंत्रालय ने ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को ‘गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम’ के तहत आतंकवादी संगठन…
दिल्ली में जिम ट्रेनर की 15 राउंड फायरिंग कर हत्या:चार में से 2 गोलियां सिर में लगीं; हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी
दिल्ली आया नगर में सोमवार सुबह एक जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोलियों से भूनकर…
दिल्ली में ‘कूड़े से आजादी’ अभियान की शुरुआत:2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता मिशन, नंबर-1 वार्ड को मिलेगा ₹1 करोड़
दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और पूरी तरह कूड़ा-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री रेखा…
