दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राजधानी दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन का दौरा कर ई-20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर वाहन चालकों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वाहन मालिकों से बातचीत की, सर्विस स्टेशन के कर्मचारियों से फीडबैक लिया और कुछ वाहनों के इंजन की भी जांच की। केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 पेट्रोल को लेकर सरकार जो दावे कर रही है, वे “सफेद झूठ” हैं और जमीनी हकीकत इससे अलग है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर लोगों में नाराजगी है और कई वाहन मालिकों ने माइलेज कम होने की शिकायत की है। सोशल मीडिया पर की पोस्ट इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा- आज मैंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ज़मीनी हक़ीक़त जानी। सरकार सफ़ेद झूठ बोल रही है। E20 के कारण गाड़ियों में सच में दिक्कतें आ रही हैं। आम लोग ethanol से बहुत दुखी हैं। लगभग सभी लोगों की माइलेज कम हुई है और बहुत गाड़ियों में ख़राबी की शिकायत हैं। सभी वाहनों का माइलेज कम हुआ : केजरीवाल उन्होंने कहा कि लगभग सभी वाहनों का माइलेज कम हुआ है और कई वाहनों में खराबी आने की शिकायतें भी सामने आई हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वाहन मालिकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज करने के बजाय उन पर ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने ई-20 इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही कथित भ्रामक जानकारियों का विस्तृत खंडन किया था। सरकार ने इंजन को नुकसान पहुंचने, बीमा अमान्य होने और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव जैसे दावों को गलत बताते हुए इन्हें निराधार करार दिया था।
Related Posts
मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में री-नीट एग्जाम की तारीफ की:कहा- मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल हर चुनौती से निपटने की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में NEET-UG री-एग्जाम के सुचारू…
NEET एग्जाम को लेकर राजनाथ के घर हाईलेवल मीटिंग:शिक्षा मंत्री प्रधान समेत PMO के अधिकारी भी मौजूद; NTA ने फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ाई
NEET मुद्दे को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक हाईलेवल…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल को आएंगी हिमाचल:शिमला, अटल टनल और पालमपुर का दौरा तय, 2 मई को वापस लौटेंगी दिल्ली, रिट्रीट में रुकेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से छह दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश आ रही…
