भगवान श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वालों का वहिष्कार करने की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अपील का असर दिखने लगा है। राम भक्त चढावा चोरों का वहिष्कार करना शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरूआत अयोध्या से ही हुई है। अयोध्या बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों का न सिर्फ बहिष्कार किया है, बल्कि चढ़ावा चोरों का केस भी नहीं लड़ने का फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या बार एसोसिएशन के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों का बहिष्कार किया। मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार बेशर्मी से राम मंदिर के चंदा चोरों के साथ खड़ी है। कई चंदा चोर तो सरकार का हिस्सा हैं। सरकार उन्हें बचाने में लगी है। अब पूरे देश को चंदा चोरों और उनके सहयोगियों का सामाजिक बहिष्कार करना होगा। उल्लेखनीय है कि राम मंदिर से चढ़ावा चोरी से आहत अरविंद केजरीवाल बीते शुक्रवार को अयोध्या गए थे और भगवान श्रीराम के दर्शन कर चढ़ावा चोरी करने वाले पापियों को दंड देने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में प्रेसवार्ता कर देशवासियों से चंदा चोरों का वहिष्कार करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि था कि ये लोग चंढ़ाचा चोरों का कुछ नहीं करेंगे, क्योंकि ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए हैं। अगर प्रधानमंत्री जी चंपत राय के सामने इतने बेबस हैं, तो सोचा जा सकता है कि कौन कहां कितना मिला हुआ है। लेकिन मेरी समाज से विनती कि कानून अपना काम करे या ना करे, हम सब मिलकर कानून से काम कराएंगे। भगवान राम भी इन लोगों को दंड देंगे। अब यह पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है कि जितने भी चंदा चोर, उनके सहयोगी या समर्थक हैं, उन सबका सामाजिक बहिष्कार करना शुरू कर दीजिए, नहीं तो आप भी पाप के भागीदार बनेंगे। अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि जो राम के नहीं हुए, जिन्होंने भगवान राम को लूट लिया, वे आपके क्या होंगे? जिन्होंने राम को नहीं छोड़ा, वे राष्ट्र को क्या छोड़ेंगे? मैं पूरे देश से अपील करना चाहता हूं कि यह धर्म युद्ध है, इसके लिए सब लोगों को उठना और खड़ा होना पड़ेगा। सब लोगों को इस धर्म युद्ध की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
Related Posts
मानसून ने पूरे देश को कवर किया:गाजियाबाद में सड़क धंसी, कार-बाइक गड्ढे में समाईं; उत्तराखंड के उत्तरकाशी-टिहरी में लैंडस्लाइड, मकान गिरा
मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया है। आमतौर पर यह 8…
दिल्ली में ‘Waste to Wealth’ को मिली नई रफ्तार:MCD और ऑयल इंडिया के बीच MoU, 800 TPD क्षमता के लगेंगे दो बायो-गैस प्लांट
दिल्ली सरकार ने ‘कचरे से कंचन’ और प्रदूषण मुक्त राजधानी के अपने विज़न की ओर…
कचरे के पहाड़ खत्म करने की तैयारी में एमसीडी:आयुक्त ने मांगी ठोस कार्ययोजना, सीएंडडी प्लांट में सुधार के सख्त निर्देश
नई दिल्ली। दिल्ली को साफ, स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में दिल्ली नगर निगम…
