दिल्ली सरकार द्वारा मनाए जा रहे 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया। उन्होंने वर्षों से जमीनी स्तर पर बच्चों, माताओं और परिवारों की सेवा कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिना प्रचार और लाइमलाइट के समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनका काम अक्सर पर्दे के पीछे रह जाता है और उन्हें वह सार्वजनिक पहचान नहीं मिल पाती, जिसकी वे हकदार हैं। प्रधानमंत्री के सेवा के 25 वर्षों की यात्रा के अवसर पर दिल्ली सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब 10,870 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इनमें कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पालना केंद्रों से जुड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान पहल में शामिल किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अभिनंदन और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार से की गई है।
Related Posts
पंजाब के मंत्री ने बताया जंतर-मंतर का हाल:CJP के प्रदर्शन पर बैंस बोले- दिल्ली पुलिस बर्बरता को तत्पर, युवाओं ने भी पत्थर फेंके
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे…
भास्कर अपडेट्स:ED ने शराब ट्रांसपोर्ट मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के बेटे को गिरफ्तार किया
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और YSRCP नेता कारुमूरी…
NDA का मिशन 360, अब DMK-NCP-सपा में सेंध की तैयारी:लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा पाने अब 41 सांसदों की जरूरत; बड़े संवैधानिक बदलाव करेगी
भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार सियासी तस्वीर बदलने के लिए ‘मिशन 360’ में जुटे हैं। 17…
