सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और जरूरी मार्गदर्शन की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएम ने लोगों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त दिल्ली की नींव हैं। सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें नागरिकों के करीब लाया जाए, ताकि समय पर जांच और बीमारी की पहचान के साथ उचित चिकित्सकीय परामर्श मिल सके। सीएम ने बताया कि हैदरपुर में लंबे समय से 12वीं तक के बड़े स्कूल की जरूरत थी। बच्चों को शिक्षा और दस्तावेज संबंधी काम के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता था। अब स्कूल के निर्माण के लिए करीब 5,000 गज जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया तैयार की जा रही है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना के विकाराबाद में घर की छत गिरी, एक की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
तेलंगाना में विकाराबाद के मारपल्ली में एक घर की छत गिरने से एक की मौत…
शिवराज बाेले- हम पंजाब के साथ मिलकर काम करेंगे:खाड़ी संकट के बावजूद मिलेगी पूरी खाद; कमेटी में होंगे पीएयू के अधिकारी
भले ही गत एक सप्ताह से केंद्र व पंजाब सरकार के बीच तनातनी का माहौल…
दिल्ली एमसीडी को 14,549 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व मिला:सत्या शर्मा बोलीं- ट्रिपल इंजन सरकार का असर, बेहतर वित्तीय प्रबंधन से भरी तिजोरी
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वित्तीय स्थिति में ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया गया है। स्थायी…
