‘आर्ट ऑफ लिविंग’ 10 मई को स्थापना के 45 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसके संस्थापक गुरुदेव श्रीश्री रवि शंकर 13 मई को 70वां जन्मदिवस मनाएंगे। इन दो आयोजनों के ऐतिहासिक संयोग पर बेंगलुरु में महाआयोजन होने जा रहा है। वैश्विक समागम में 182 से अधिक देशों के प्रतिभागी प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित होंगे। 10 मई से शुरू हो रहे आयोजन 26 मई तक चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके साक्षी बनेंगे। वे 10 मई को आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और शुभकामनाएं देंगे। पीएम मेडिटेशन हॉल ‘ध्यान मंदिर’ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही मेंटल हेल्थ, रूरल डेवलपमेंट, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी राष्ट्रव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। आयोजनों की शृंखला: 7 बिम्सटेक देशों के युवा नेता लीडरशिप का अनुभव लेंगे क्या है आर्ट ऑफ लिविंग… श्रीश्री रवि शंकर ने 1981 में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की स्थापना की थी। अब यह वैश्विक, स्वयंसेवक-आधारित मानवीय और शैक्षिक संगठन है। संस्था ‘सुदर्शन क्रिया’ जैसी बदलाव लाने वाली श्वास तकनीकों और सतत विकास के क्षेत्र में अग्रणी पहलों के जरिये 1 अरब जीवन को स्पर्श कर चुकी है।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट के फैसले अब सुनकर भी समझ सकेंगे:आसान हिंदी में आदेश का ऑडियो-वीडियो जारी होगा; हिंदी दिवस पर जन सूचना सेवा की घोषणा
सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी दिवस के मौके पर जल्द ‘जन सूचना सेवा’ शुरू करने की…
एअर इंडिया दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:लैंडिंग के दौरान हादसा, दूसरे प्लेन के टेकऑफ के कारण टर्बुलेंस हुआ; सभी यात्री सुरक्षित
एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट…
आग से बचने पांचवीं मंजिल से कूदे लोग:कुछ ने खिड़की तोड़कर जान बचाई; दिल्ली हादसे की 13 PHOTOS
दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से…
