हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार सुबह जांगलीख पुल के पास लैंडस्लाइड हो गया। 100 फीट से ज्यादा ऊंचा पहाड़ करीब 25 से 26 सेकंड तक गिरता रहा। मलबे के कारण सुंद्रू नदी का बहाव भी कुछ देर के लिए रुक गया। केदारनाथ मार्ग पर चीड़बसा में फंसे करीब 1500 यात्रियों को SDRF, NDRF और DDRF ने रेस्क्यू कर गौरीकुंड पहुंचाया। इसके साथ ही मौसम में सुधार के बाद दो दिन से बंद चारधाम यात्रा भी फिर शुरू कर दी गई है। जयपुर में सोमवार शाम मौसम बदला और मूसलाधार बारिश हुई। कई इलाकों में ओले गिरे। श्रीगंगानगर के पदमपुर के आसपास सोमवार दोपहर में बवंडर आया। वहीं, उत्तर प्रदेश में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गोंडा और बदायूं में छोटे पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। आंधी-बारिश से पिछले 2 दिनों में 63 लोगों की मौत हुई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
खड़गे ने चुनाव आयोग को BJP बचाओ कमीशन कहा:बोले- जहां बीजेपी को फायदा होता है, वहां मतदाता जोड़ दिए जाते हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि…
बीजेपी नेता बोला- यूपी पुलिस मैं मरने जा रहा:परिवार वालों को भी वॉट्सएप पर ऑडियो भेजा, कानपुर में ससुराल के बाहर जान दी
दिल्ली के रहने वाले भाजपा नेता ने कानपुर में ससुराल के बाहर जहर खाकर जान…
अल-नीनो और अनिश्चित मानसून पर हाई अलर्ट:डीडीएमए की बैठक में जलभराव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
दिल्ली में अल-नीनो के प्रभाव और मानसून के बदलते पैटर्न को देखते हुए दिल्ली आपदा…
