इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता:मां बोली- बेटी के हत्यारे को राज्यपाल बना दिया, पिता का दावा- सरकार VIP को बचा रही

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग लेकर उनके माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर बैठ गए हैं। उनके साथ एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी मौजूद हैं। परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए और इसे रद्द किया जाए। परिवार का कहना है कि जांच पूरी होने तक ऐसी कोई नियुक्ति नहीं होनी चाहिए, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठें। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और अंकिता को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग की है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version