मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन और शाजापुर में तेज पानी गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार है। हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी बारिश का रेड अलर्ट है। इसके चलते सभी ऑफिसेज, सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा अन्य संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे मंगलवार को अपने कर्मचारियों और स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम दें। उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। 25 उड़ानें कैंसिल हुईं और 380 लेट रहीं। मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का यलो अलर्ट है। यूपी में सोमवार को 65 शहरों में हुई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। मथुरा में भारी बारिश से सड़कें और रिहायशी इलाके डूब गए। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
राघव चड्ढा बोले- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस:CM बोले- पंजाब में भाजपा MLA 2, राज्यसभा MP 6, यह कैसे; केजरीवाल बोले- फरवरी में मोदी सरकार गिरेगी
6 सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP जॉइन करने के खिलाफ पंजाब CM…
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ की अर्जी खारिज की, पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ की पासपोर्ट रिलीज करने की अर्जी खारिज…
भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद- होटल में महिला ने सुसाइड किया, दोस्त को वीडियो कॉल, कहा- बर्थडे गिफ्ट तैयार है
हैदराबाद के लंगर हौज इलाके के एक होटल में 26 साल की महिला ने फांसी…
