6 सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP जॉइन करने के खिलाफ पंजाब CM भगवंत मान ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके बाद CM मान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को बताया कि पूरी पार्टी दो तिहाई बहुमत से दूसरी पार्टी में मर्ज हो सकती है, सिर्फ एक हाउस के 6-7 लोग ऐसा कहें तो यह मनमानी नहीं चलेगी। यह लोकतंत्र का मजाक है। मैंने बताया कि पंजाब में भाजपा के MLA 2 हैं और राज्यसभा के 6 सांसद हो गए, यह संविधान का मजाक है। मैंने संविधान में संशोधन कर राइट टू रिकॉल की मांग की। मान सुबह ही 90 MLA को 3 वॉल्वो बसों में लेकर दिल्ली पहुंचे थे। मान से पहले AAP छोड़ने वाले सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक राष्ट्रपति से मिले। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब की सरकारी मशीनरी का मिसयूज कर उन्हें टारगेट करने का आरोप लगाया। चड्ढा ने कहा कि AAP बदले की आग में जल रही है। दूसरों पर सुबह से शाम तक बदलाखोरी का आरोप लगाने वाले खुद बदले की राजनीति कर रहे। चड्ढा ने चेतावनी भी दी कि AAP डेंजरस गेम खेल रही, इसका अंत खतरनाक होगा। AAP के पास 1 राज्य की पुलिस है लेकिन हमारे (BJP) के पास 21 राज्यों की पुलिस है। चड्ढा ने कहा कि मुझे टारगेट करने की तैयारी है। सांसद संदीप पाठक ने कहा कि वह सिर पर कफन बांधकर निकले हैं, FIR से डरने वाले नहीं हैं। CM मान ने मीडिया से बातचीत में चड्ढा की बातों पर कहा कि 21 राज्यों की पुलिस से क्या हमें धमकी दे रहे, हमारे खिलाफ 21 पर्चे कराएंगे। टारगेट करने की बात पर मान ने कहा कि बारी सबकी आएगी लेकिन सब कानूनी तरीके से ही होगा। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा की अहम बातें CM भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद क्या कहा केजरीवाल बोले- फरवरी में लेंगे बदला मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:महिलाओं ने जताया सीएम का आभार, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500
दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक…
दिल्ली हाईकोर्ट बोला- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा लापरवाही का नतीजा:यह सामान्य दुर्घटना नहीं; 10 दिन पहले गिरा था 5 मंजिला हॉस्टल, 7 की मौत हुई थी
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि सत्य निकेतन में हॉस्टल की…
हरियाणा के प्रॉपर्टी डीलर का दिल्ली में मर्डर:जिम के बाहर गोलियों से भूना, रंगदारी मांगी जा रही थीं; परिजनों का डेडबॉडी लेने से इनकार
सोनीपत से सटे दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी…
