मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे के आधे से भी कम है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले 2 दिन यानी मंगलवार और बुधवार को कहीं भी हैवी रेन का अलर्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बरेली, आगरा में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 24 घंटों में बांका में अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली की गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हैं। मंगलवार के लिए 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो जिलों सीवान और गोपालगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60Kmph की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। IMD ने हिमाचल प्रदेश के लिए 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राज्य के लिए फ्लैश फ्लड की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार को बादल फटने के बाद आई बाढ़ से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बादल फटने से इलाके में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया था। इसके बाद सोमवार को बांदीपोरा में भी एक बादल फटा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
दिल्ली सीएम ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां:रेखा गुप्ता बोलीं- विकास, विश्वास और जनसेवा का संकल्प, देश को नई ऊंचाइयों पर ले गया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने…
भास्कर अपडेट्स:INS मालवन भारतीय नौसेना में शामिल, दुश्मन पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकता है
22 जुलाई 2026 को कर्नाटक के करवार में भारतीय नौसेना के दूसरे स्वदेशी माहे क्लास…
पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा:9 दिन में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी; पाकिस्तान में पेट्रोल 6 और डीजल 6.80 रुपए सस्ता
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।…
