कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका, जल्द सुनवाई की मांग:CJI बोले- कोई आपात स्थिति नहीं; इंस्टाग्राम पर पार्टी के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों की CBI से जांच करवाने की मांग पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। सोमवार दोपहर 12 बजे तक CJP के इंस्टाग्राम पर 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि CJP, ज्यूडीशियरी की इमेज खराब कर रही है। इसके बाद CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने कहा, ‘इसे इतनी भावुकता से मत लें।’ सुप्रीम कोर्ट में और क्या हुआ, पढ़ें कोर्ट रूम प्रोसीडिंग महाराष्ट्र में दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात वहीं महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के घर पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती की गई है। डीसीपी पंकज अतुलकर ने बताया कि यह तैनाती ऐहतियातन की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर CJP का मुद्दा ट्रेंड कर रहा है, इसलिए उनके घर के बाहर भीड़ न जुटे, इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। हालांकि, उन्होंने किसी तरह की आधिकारिक धमकी मिलने से इनकार किया। 21 मई को X अकाउंट बंद हुआ तो नया बनाया CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय यानी कॉकरोच मरते नहीं। 25 मई दोपहर 1.30 बजे तक नए X अकाउंट पर 2.27 लाख फॉलोअर्स हैं। CJP के इंस्टाग्राम और X पर ही अकाउंट हैं। CJP की वेबसाइट अभी भी बंद अभिजीत ने 24 मई को बताया था कि उनकी पार्टी की वेबसाइट बंद कर दी गई है। दीपके ने दोपहर 1.14 बजे X पर कहा था- सरकार ने हमारी वेबसाइट बंद कर दी है। उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे। हालांकि यह वेबसाइट अभी बंद है। इसे खोलने पर ‘दिस साइट कान्ट बी रीच्ड’ का मैसेज फ्लैश हो रहा है। —————– कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एक्सप्लेनर: कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 दिन में बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, इंस्टा पर डेढ़ करोड़+ फॉलोअर्स; ये सिर्फ मजाक है या बदलाव की आहट BJP और कांग्रेस ने 2014 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए। 12 साल में बीजेपी के 88 लाख और कांग्रेस के 1.3 करोड़ फॉलोअर्स हुए हैं। लेकिन महज 5 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने इन दोनों आंकड़ों को छोटा साबित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version