दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सरकार ने समय बर्बाद किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल जब्त कर लिए। दोनों को एक तरह से जेपी नड्डा के घर पर नजरबंद कर दिया गया था। अब वे सरकार से फिर बातचीत करने नहीं जाएंगे। अब सरकार को यहां जंतर-मंतर पर आना होगा। इस बीच,एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, शरद पवार और अरविंद केजरीवाल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है। उन्हें लेने मेदांता की 2 एंबुलेंस पहुंचीं। कुछ देर में उन्हें मेदांता में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इधर, CJP ने ऐलान किया है कि अगर पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत नहीं छोड़ा तो वे जंतर-मंतर से पुलिस हेडक्वॉर्टर तक एक मार्च निकालेंगे। रात 8 बजे सभी लोग वहां धरना देंगे। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की तस्वीरें… आज के बड़े अपडेट्स जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
संसद मार्च में पुलिस एक्शन के खिलाफ सुनवाई कल:सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं पहुंचीं; पुलिस पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग का आरोप
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में आरोप है…
कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके ने पुलिस के पैर पकड़े:जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की इजाजत मांगी, कहा- हड़ताली छात्रों को बारिश से बचाना है
नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 दिन से जंतर-मंतर पर…
मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब:5000km दूर से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा, यह तकनीक हासिल करने वाला भारत 5वां देश
भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों…
