बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3 दिन से गुजरात में जमकर बारिश करवा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आज भी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। रेड अलर्ट का मतलब 24 घंटे में 204mm से ज्यादा बारिश, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 24 घंटों में 115.6mm से 204.4mm के बीच तक बारिश हो सकती है। प्रभावित इलाकों में NDRF की 17 और SDRF की 33 टीमें तैनात की गई हैं। सूरत में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। यहां के अंबिका में 14 घंटे में 465mm बारिश हुई। IMD ने चेतावनी दी कि अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे और लोअर दिबांग वैली में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, मध्य महराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल में ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड, ओडिशा, असम में कई नदियां खतरे के निशान के करीब या फिर उससे ऊपर बह रही हैं। इससे किनारे पर बसे लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग में अगस्त महीने के लिए जारी पूर्वानुमान में यह दावा किया है कि मानसून का दूसरा हिस्सा कम बारिश वाला रहेगा, यानी अगस्त-सितंबर में औसत से कम बारिश होगी। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति मौसम से जुड़े अपडेट्स… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… दिल्ली में बढ़े इन्फ्लूएंजा के मरीज मानसून की बारिश और मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-NCR में H1N1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ गए हैं। AIIMS दिल्ली के मेडिसिन विभाग में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया मानसून के दौरान तापमान कम हो जाता है। तापमान में बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा वायरस ज्यादा फैल रहा है। मरीजों को गले में खराश, नाक बहना, सूखी खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल
Related Posts
प्रदर्शन के बाद सफाई जरूरी है:प्रदर्शन के बाद स्टूडेंट्स झाड़ू लेकर उतरे, सड़क साफ की, कचरा डस्टबिन में डाला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो गया। प्रदर्शन में…
गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो एक्शन गैरकानूनी कहलाएगा:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी; सुप्रीम कोर्ट ने तय किए नियम
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय उसे गिरफ्तारी…
महिला LPG-सिलेंडर नहीं उठा सकती… कहकर नौकरी नहीं दी थी:अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन महिला को देगा 12 लाख रुपए का मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) को एक योग्य महिला उम्मीदवार सुमित्रा को…
