छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दिल्ली पुलिस की टीमें उन्हें सफदरजंग अस्पताल से यहां लेकर पहुंचीं थी, जहां उनका इलाज जारी है। बुधवार की शाम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखी। इसमें सरकार की ओर से पहल करने का आभार जताया। तीन मांगे रखीं, जिसमें परीक्षा पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा और जवाबदेही तय करने के लिए संसद में सार्थक चर्चा हो। चिट्टी में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार करना भी शामिल है। सबसे खास यह कि वांगचुक ने अनशन खत्म करने की शर्त बताते हुए लिखा- 20 जुलाई 2026 को हुआ ‘चलो संसद’ मार्च पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों पर कोई कानूनी केस या उत्पीड़न जैसी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, इस आश्वासन के बाद वे अनशन खत्म कर देंगे उन्होंने अपनी चिट्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों की ओर से लिखे पत्र का भी जिक्र भी किया, जिसमें उनसे देश सेवा के लिए अनशन समाप्त करने का आग्रह किया गया है। सोनम वांगचुक की ओर से लिखी की चिट्टी की कॉपी… मेदांता अस्पताल की ओर से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी सोनम वांगचुक को 21 जुलाई की शाम हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। बुधवार शाम मेदांता अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। इसमें बताया कि गया वांगचुक को आईसीयू में रखा गया है। उनका इलाज मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम के कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे पूरी तरह होश में हैं। उनके सभी Vital Signs (ब्लड प्रेशर, नाड़ी, ऑक्सीजन, आदि) सामान्य स्तर पर हैं। उन्हें जो भी इलाज दिया जा रहा है, वह उनकी सहमति से किया जा रहा है। मेदांता हॉस्पिटल के बाहर की तस्वीरें… गुरुग्राम में कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट सोनम वांगचुक के गुरुग्राम शिफ्ट होने का असर स्थानीय राजनीति पर भी दिखने लगा है। वांगचुक के समर्थन में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन या उनसे मुलाकात की आशंका को देखते हुए पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर समेत 10 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। पुलिस ने इन सभी नेताओं को लिखित नोटिस जारी कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मेदांता हॉस्पिटल की ओर मार्च या प्रदर्शन नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। मेदांता अस्पताल से अपडेट्स जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से बाढ़:पहाड़ से गिरे पत्थर और मिट्टी से घर-दुकानें बर्बाद हुईं; एमपी में क्रेन-जेसीबी नदी में बहे
जम्मू-कश्मीर के डोडा में ऊपरी इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। पहाड़ों से…
CBI बोली- NEET पेपर लीक साजिश महीनों पहले हुई:NTA एक्सपर्ट्स पेपर तैयार करते समय सवाल याद कर लेते थे, भास्कर ने 2 महीने पहले कर दिया था खुलासा
NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। NTA…
TMC में टूट से संसद में NDA मजबूत होगी:लोकसभा में 314, राज्यसभा में 154 सांसद हो सकते हैं; दो-तिहाई बहुमत से 46 और 9 सीट पीछे
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत से संसद में NDA की ताकत अब और बढ़ सकती…
