चंडीगढ़ पुलिस दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची:नोटिस थमाया, मिसलीडिंग VIDEO डालने से जुड़े केस की इन्वेस्टिगेशन जॉइन करने का आग्रह

चंडीगढ़ पुलिस की टीम दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची। टीम ने उन्हें नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। टीम में इंस्पेक्टर इरम रिजवी और इंस्पेक्टर सरित राय शामिल थीं, जिन्होंने नोटिस सौंपा। राइटर मधु किश्वर के मुताबिक, पुलिस टीम कल (20 अप्रैल) की रात को मेरे दफ्तर पहुंची। सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे बताया कि कुल पांच पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी थीं, मेरे ऑफिस पहुंचे। मैं उस समय एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, इसलिए मैंने उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा। हालांकि इतनी रात को पुलिस का आना अच्छे संकेत नहीं देता। दरअसल मधु किश्वर समेत अन्य लोगों पर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाने में 20 अप्रैल को ही एक शिकायत पर FIR दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। चंडीगढ़ पुलिस रात में दिल्ली पहुंची दिल्ली में मधु किश्वर के दफ्तर में उनके और पुलिस अधिकारियों के बीच बात हुई। इस दौरान मधु किश्वर ने कहा कि न उनकी तरफ से कोई दुर्भावना थी और न दूसरी तरफ से। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से पूछा कि क्या वह स्थानीय पुलिस के साथ नहीं आई हैं? इस पर चंडीगढ़ से आई महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम साथ आई है। मधु किश्वर ने इस टीम को कानून का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के घर पर सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले पुलिस न तो आ सकती है और न ही उन्हें अरेस्ट कर सकती है। उन्होंने इस मुद्दे पर पुलिस टीम के सीनियर अधिकारी से भी बात की तो उसने बताया कि ये टीम चंडीगढ़ में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में सिर्फ नोटिस देने आई है। इस पर उन्होंने कहा कि कानून का पालन करते हुए दिन में आना चाहिए। मधु किश्वर के मुताबिक, दोनों पक्षों ने शालीनता और शिष्टाचार बनाए रखा। जैसे ही उन्हें एफआईआर की कॉपी मिलेगी, वह चंडीगढ़ में दर्ज इस केस का पूरा विवरण साझा करेंगी। 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला ************ ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में PM के खिलाफ बोलने वाली लेखिका पर FIR: आरोप- मधु किश्वर ने सोशल मीडिया पर मिसलीडिंग VIDEO डाला, अश्लील शब्द जोड़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाली फेमस राइटर मधु किश्वर पर चंडीगढ़ में केस दर्ज किया गया है। सोमवार (20 अप्रैल) को मधु किश्वर और अन्य लोगों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में FIR दर्ज की गई। यह कार्रवाई 19 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर की गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version