बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान बुधवार को और ताकतवर हो गया है। यह 100-110kmph की रफ्तार से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह 20 नवंबर की दोपहर नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच यनम तट से टकरा सकता है। उस समय हवा की रफ्तार 130 से 145kmph तक पहुंचने की आशंका है। IMD ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अगले चार दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के कारण उत्तराखंड में सर्दी बढ़ी है। कई राज्यों में रात का पारा 10°C तक पहुंच गया है। गंगोत्री में बर्फबारी के बाद तापमान माइनस 14°C पहुंचा गया। देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: सीजन में पहली बार पारा 7°C के करीब, बर्फीली हवा के कारण सर्दी बढ़ी उत्तर भारत से चली बफीर्ली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। लगातार दूसरे दिन राज्य के कई शहरों में पारा 5°C तक गिर गया। सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज हुआ जबकि माउंट आबू में तापमान करीब 10.7°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग भीगेगा बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अकवान का मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा। IMD ने 20 और 21 नवंबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बगहा समेत 4 जिलों में विजिबिलिटी 100m, अरवल सबसे ठंडा समस्तीपुर, बेगूसराय, बगहा और सुपौल में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर है। बिहार में ठंड का असर भी दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान 2 से 4°C तक गिर गया है। अरवल 13.4°C न्यूनतम पारे के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: ठंड से बचाने के लिए पांडवों की मूर्तियों को तिरपाल से ढका, 4 शहरों की हवा जहरीली उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर तेज होने लगा है। चमोली स्थित देश के पहले गांव माणा में बर्फबारी से बचाने के लिए प्रशासन ने पांडवों की मूर्तियों को तिरपाल से ढक दिया है। प्रदेश के चार शहरों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा:110kmph की रफ्तार, तेलंगाना-ओडिशा में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; गंगोत्री में पारा माइनस 14°C
