छठ महापर्व को लेकर राजधानी में उत्सव का माहौल है। दिल्ली सरकार की ओर से सोनिया विहार में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। आकर्षक रोशनी और संगीत के अनूठे संगम ने कार्यक्रम को खास बना दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार छठ महापर्व को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में सोनिया विहार में आयोजित लाइट एंड साउंड शो के जरिए छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित किया गया। दिल्ली सरकार के मुताबिक, छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्व को भव्य स्वरूप देना है।
Related Posts
जयपुर में ओले गिरे; MP के 11 जिलों में बारिश:केदारनाथ-बद्रीनाथ में तापमान माइनस में; चेन्नई में सड़कों पर पानी भरा
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है। जयपुर और अजमेर में रविवार को…
खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश अध्यक्ष समेत 200 हिरासत में; PM मोदी के दिवंगत पिता पर कथित टिप्पणी का विरोध
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कथित टिप्पणी…
दिल्ली में विद्या वाहिनी योजना खिलाफ AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस:विरोधियों ने कहा- सरकार की 7 हजार वाली साइकिल 4200 में खरीदी
आम आदमी पार्टी ने स्कूली छात्राओं में बांटी गई साइकिल और रिटेल में खरीदी गई…
