मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। उन्होंने देशवासियों और दिल्लीवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ श्रद्धा, भक्ति, आनंद और आध्यात्मिक चेतना का पर्व है। यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के पक्ष में खड़े रहने की उनकी सीख आज भी प्रासंगिक है और पूरी मानवता का मार्गदर्शन करती है। सीएम ने कहा कि जन्माष्टमी समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और भक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा देश और दिल्ली निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें।
Related Posts
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में राजभाषा अधिकारियों की मीटिंग:सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग जोर, लक्ष्यों को समय से पूरा करने का आह्वान
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) दिल्ली मध्य-1 की…
दिल्ली में 39 जन कल्याण शिविरों की तैयारी:18 से 20 जून तक लगेंगे, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12…
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड की पीड़िता का आरोप:बांग्लादेश शव भेजने के लिए ₹1.8 लाख वसूले, मुफ्त व्यवस्था का वादा था
दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लोरिश स्टेज होटल अग्निकांड में बची एक बांग्लादेशी नागरिक ने…
